Advertisement

महुआ टांड़ पुलिस ने जब्त किया अवैद्ध कोयला लदा ट्रैक्टर

प्रहरी संवाददाता/गोमियां(बोकारो)। महुआडांड़  थाना (Mahuatand police station)  के हद में गिधिनिया जंगल में गुप्त सूचना के बाद महुआ टांड़ पुलिस ने जब्त किया कोयला लदा ट्रैक्टर। पुलिस को देख गाड़ी का चालक जंगल का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।
महुआटांड़ थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर 16 मार्च को गिधिनिया जंगल में कोयला तस्करों के खिलाफ छापेमारी की। छापेमारी में अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त किया। पुलिस की सूचना पाकर ट्रैक्टर चालक कोयला सहित गाड़ी लेकर भागने की फिराक में था। लेकिन ट्रैक्टर एक गड्ढे में जा फंसी। कोई चारा ना चलता देख ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर में लगभग डेढ़ टन कोयला लदा था। जिसे पुलिस ने जप्त कर मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *