Advertisement

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लागू होने पर महिला मोर्चा ने जताया हर्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश की सर्वोच्च संस्था लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर खासकर महिलाओं में हर्ष देखा जा रहा है। इसे लेकर 22 सितंबर को भाजपा महिला मोर्चा बोकारो नगर मंडल द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लागू होने पर जमकर खुशी मनाया गया।

महिला मोर्चा बोकारो नगर मंडल अध्यक्ष ममता गोस्वामी की अध्यक्षता में दर्जनों महिलाओं ने इस अवसर पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। साथ हीं इस बिल के पास होने को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए सारी महिलाएं खुशी जाहिर की।

हर्ष व्यक्त करनेवालो में भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी, महामंत्री अनीता सिंह, मंजू सिंह, कुमकुम राय, रूबी, पूनम कुमारी, रिंकी देवी, नेहा कुमारी, शांति देवी, मधु आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *