Advertisement

चैरिटेबल फाउंडेशन कार्यालय में मनाई गयी महाराणा प्रताप जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित डॉक्टर रविंद्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन कार्यालय में 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के संस्थापक सह भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह ने महाराणा प्रताप सिंह के जीवन व् संघर्ष की चर्चा करते हुए जीवन को सरल बनाने व अपने सम्मान की रक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने मुगल शासक अकबर को कई बार रणभूमि में टक्कर दी। उनके जीवन से हमें राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलता है।

मौके पर विनय सिंह, शिवपूजन चौहान, वीणा देवी, दीपक गिरि, अजय गिरि, सुमन कुमारी, कृष्णा रजवार, अनिल बर्नवाल, धीरज कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत यादव और धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *