Advertisement

भगवान शनिदेव कर्म फल दाता एवं न्याय के देवता-संत मौनी बाबा

लोकसेवा आश्रम में खिचड़ी प्रसाद का लगा भोग

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित लोकसेवा आश्रम में बीते 10 मई को सूर्य पुत्र शनिदेव की पूजा-अर्चना की गयी। आरती में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। यहां शनि देव को खिचड़ी का भोग लगाया गया। उक्त प्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया गया।

इस अवसर पर शनि मंदिर में विशेष पूजा -अर्चना की गयी। इस दौरान ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र जाप से सम्पूर्ण वातावरण गूंज उठा। आश्रम के व्यवस्थापक संत बाबा विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने इस मौके पर कहा कि शनिदेव कर्म फल दाता व न्याय के देवता हैं।

ज्योतिष में इस बात का वर्णन मिलता है कि जो भी कोई व्यक्ति शनिदेव की पत्नियों का नाम जाप हर शनिवार को नियमित रूप से करता है उस पर सदैव शनिदेव की कृपा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि शनिवार के दिन दूध या दही का सेवन नहीं करें।अगर करना अनिवार्य हो तो इन दोनों का सेवन गुड़ डालकर किया जा सकता है। अन्यथा, सभी महत्वपूर्ण परियोजनाएं बाधित और विलंबित हो सकती हैं।

मौनी बाबा ने कहा कि शनि देव के लिए सबसे शुभ सरसों का तेल माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का ही दीपक जलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शनिवार को जरुरतमंदों को सरसों का तेल दान करना चाहिए, ताकि वे शनिवार को दीपक जला सकें। शनिवार को शनि देव की छवि के सामने दीपक जलाकर उनकी पूजा करें।

कहा जाता है कि मनुष्यों को उसके अच्छे और बुरे कर्मों का फल शनिदेव देते हैं। इसलिए इन्हें कर्मफल दाता कहा जाता है। शनि महाराज को काला रंग पसंद है। मान्यता है कि शनिवार के दिन काला पहनने से शनि महाराज की कृपा बनी रहती और उसके हर कार्य शुभ होते हैं। ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप से भी इनकी सामान्य पूजा की जाती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *