Advertisement

स्थानीय नव युवकों ने किया गुवा कल्याण नगर पूजा पंडाल का उद्घघाटन

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के कल्याण नगर स्थित पूजा पंडाल का उद्घघाटन पूर्व मुख्यमंत्री तथा क्षेत्र के सांसद की अनुपस्थिति में स्थानीय नवयुवको द्वारा कमेटी के सदस्यों के साथ की गई।

जानकारी के अनुसार आयोजित पूजा पंडाल का उद्घघाटन पश्चिमी सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के द्वारा किया जाना था। उनके आगमन में देर एवं अनुपस्थिति को देखते हुए पंडाल का उद्घघाटन स्थानीय नव युवकों ने किया।

ज्ञात हो कि, गुवा कल्याण नगर सार्वजनिक पूजा कमेटी द्वारा विगत 40 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा की जाती रही है। आयोजित पूजा उत्सव के अवसर पर पश्चिम बंगाल की जानकार पंडित द्वारा पूजा कराई जाती हैं।

इस अवसर पर नव युवक खासतौर से कल्याण नगर के रहिवासियों के साथ मिलकर आकर्षक विधि व्यवस्था से पूजा उत्सव करते रहे हैं। क्षेत्र की घनी आबादी न्यू कॉलोनी में आयोजित दुर्गा पूजा सदैव क्षेत्र में चर्चा में रहा है। मौके पर पिंटू गुप्ता, रमेश कुमार, दिनेश झा, विजय, मोनू वर्मा, संगीता पांडेय, सोनू झा, अभिझान झा व अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *