Advertisement

आमंत्रित योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के फुसरो नगर परिषद एवं 15वें वित्त आयोग निधि से क्रियान्वित होने वाले सड़क के किनारे एक किलोमीटर फेवर ब्लॉक बिछाने कार्य 13 नवंबर को विधायक कुमार जयमंगल सिंह और नप चेयरमैन राकेश कुमार सिंह ने किया। यहां विधिवत रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया गया।

मौके पर विधायक सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार अपने वादे के अनुसार विकास योजनाओं को गति प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी योजना जल्द पूर्ण होगी और जनता को सुपुर्द कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य का समय समय पर निरीक्षण की भी आवश्यकता है, ताकि गुणवत्तापूर्ण निर्माण हो सके।

मौके पर नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, वार्ड पार्षद अनीता देवी व रिया देवी, जेई राजेश गुप्ता सहित मनोज शर्मा, रमेश स्वर्णकार, सिकंदर ठाकुर, तरुण गुप्ता, पिंकू गुप्ता, लूड्डू शर्मा, जुगनू सिंह, संवेदक राकेश कुमार सिंह व् दर्जनों गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *