प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के देवनगर दुग्दा स्थित पंडित बागेश्वरी पांडे सरस्वती विद्या मंदिर में बीसीसीएल के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए सौ केवीए जनरेटर एवं तीन आरओ जल शुद्धिकरण यंत्रों के शुभारंभ समारोह का आयोजन 26 जून को किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज कुमार अग्रवाल, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी संजय कुमार सिंह, निदेशक वित्त राजेश कुमार, सीएमपीडीआई के निदेशक एवं सीसीएल सीकेएस के वरिष्ठ नेता उमेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण, भाजपा किसान मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, जिला परिषद सदस्य संतोष पांडेय तथा विद्यालय परिवार के शिक्षकगण एवं गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय पंडित बागेश्वरी पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया गया। तत्पश्चात पूर्व सांसद पांडेय एवं सीएमडी अग्रवाल ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर सौ केवीए क्षमता जनरेटर तथा तीन आरओ जल शुद्धिकरण यंत्रों का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि विद्यालय में इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। जिससे उनके अध्ययन-अध्यापन का वातावरण और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनेगा। साथ ही उन्होंने बीसीसीएल द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं।
![]()













Leave a Reply