एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के मुस्लिम टोला पलानी में 26 जून को भव्य मुहर्रम जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस में सभी समुदाय के अमन पसंद रहिवासी शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बांध पंचायत की मुखिया के पुत्र बबलू कुमार यादव ने शामिल होकर मुसलमान भाइयों को मुहर्रम की मुबारकबाद दी तथा कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारगी, न्यायप्रियता की मिशाल पेश करनेवाला त्यौहार है। कहा कि सच्चे मार्ग पर चलने तथा समाज में एकरूपता लाने को लेकर हीं नवी के नवासे हुसैन एवं अली ने क़र्बला की जंग में अपनी कुर्बानी दी थी।

मौके पर ताजिया जुलूस में कलाम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, जिब्राइल अंसारी, शब्बीर अंसारी, सद्दाम अंसारी, आजाद अंसारी, मोहम्मद फैयाज अंसारी, हसन अंसारी, मासूम अंसारी, गुलाम अंसारी, तैयब अंसारी, अयूब अंसारी, मिनहाज अंसारी, रफीक अंसारी, सफीक अंसारी, मोइन अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, आलम अंसारी, वसीम अंसारी आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply