वक्ताओं ने कहा यह साजिश के तहत की गयी हत्या है
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कौटिल्य महापरिवार बेरमो शाखा कार्यालय में 26 जून को प्रातः एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में बड़ी संख्या में गणमान्य शामिल होकर दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी।
जानकारी के अनुसार आयोजित शोकसभा में बिहार राज्य के भोजपुर (आरा) पुलिस द्वारा एनकाउंटर के नाम पर युवा नेता सह समाजसेवी भरत तिवारी उर्फ भारत भूषण तिवारी की पुलिस द्वारा जघन्य हत्या किए जाने की तीव्र निंदा की गई। साथ ही इसके विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए सदस्यों ने दिवंगत तिवारी के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की तथा उनके चित्र पर श्रद्धासुमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही एक मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर कौटिल्य महापरिवार के अध्यक्ष अजय कुमार झा ने कहा कि एक युवा जो ब्राह्मण समाज का होकर भी दलित समाज के लिए लड़ाई लड़ता था। संगठन के सचिव रामनरेश द्विवेदी ने कहा कि भरत जब पुलिस के समक्ष समर्पण किया तो उसकी हत्या नहीं की जानी चाहिए। सचिव बृजबिहारी पांडेय ने इसे पुलिस तंत्र का विफलता बताया और करें शब्दों निंदा करते हुए शीघ्र हत्यारे को पकड़ कर कठोरतम सजा दिलाने की मांग की। वही विवेकानंद चतुर्वेदी ने बिहार सरकार के लॉ एंड ऑर्डर पर प्रश्न उठाया। सभी ने कड़े शब्द में इस घटना की निंदा की एवं अति शीघ्र जांच कर दोषी पुलिसकर्मी को सजा दिलाने की मांग की।
मौके पर कौटिल्य महापरिवार के अनिल चंद्र झा, तरुण चक्रवर्ती, रितेश तिवारी, अरविंद तिवारी, चंदन तिवारी, विवेकानंद चतुर्वेदी, रमाशंकर उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, सुनील कुमार पांडेय, सुनील कुमार दुबे, नीरज पांडेय, अभय कुमार तिवारी, समीर गिरि, पंकज कुमार पांडेय, संजय पांडेय, अर्जुन ठाकुर, कल्याण चक्रवर्ती, मंगल पांडेय, संजीत पांडेय आदि ने शोक जताया।
![]()













Leave a Reply