एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बोकारो जिला के हद में कल्याणी और ढोरी बस्ती के सौतारडीह में 17 मई को जरूरतमंदों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। गर्मी के मौसम में मच्छर का प्रकोप बढ़ जाता है। इसलिए जरूरतमंदों को मच्छरदानी होना जरूरी है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वे आगे भी समाज सेवा में लगे रहेंगे और मच्छरदानी का वितरण करेंगे।
उन्होंने कहा कि 5000 मच्छरदानी वितरण करने का लक्ष्य है। ज्ञात हो कि, इसके पूर्व ठंड के मौसम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने 5000 कंबल का वितरण किया है।

राजेश सिंह ने कहा कि मै लगातार बेरमो विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने का कार्य कर रहा हूँ। रहिवासी इसे राजनीतिक रंग दे रहे है, पर रहिवासियों की बातों पर ध्यान नहीं देता हूँ। लगातार समाज सेवा करने का कार्य करता रहता हूँ। उन्होंने कहा कि मैं बेरमो विधानसभा प्रत्याशी के रूप में नहीं हूँ। मैं समाज सेवा के रूप में कार्य कर रहा हूं। यदि पार्टी मेरे ऊपर विश्वास करती है तो चुनाव जरूर लड़ने का कार्य करूंगा।
इस अवसर पर पूर्व फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार सिंह सहित सरोजिनी दुबे, अशोक रविदास, उमेश रविदास के अलावा सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।
![]()













Leave a Reply