Advertisement

कथारा चार नंबर मंदिर संस्थापक सदस्य अशर्फीलाल राय का निधन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय में खजांची के पद से अवकाश प्राप्त तथा कथारा चार नंबर मंदिर समिति के संस्थापक सदस्य अशर्फीलाल राय का निधन बिहार के शिवहर जिला में हो गया। उक्त जानकारी कथारा चार नंबर मंदिर कमिटी सचिव अजय कुमार सिंह ने 13 मई को दी।

सचिव सिंह ने बताया कि 83 वर्षीय अशर्फीलाल राय कथारा क्षेत्र से वर्ष 2003 में अवकाश प्राप्त हुए थे। स्वर्गीय राय 50 वर्षों तक लगातार कथारा 4 नंबर मंदिर समिति में अपना योगदान देते रहे।

राय के आकस्मिक निधन की सूचना पर मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह, मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, कोषाध्यक्ष सी एस प्रसाद, तपेश्वर चौहान, एम एन सिंह, देवेंद्र यादव, विजय यादव, संतोष सिन्हा, सुजीत मिश्रा, देवाशीष आस, भीखम कुमार, प्रमोद यादव, अमनदीप सिंह, विजय नायक, कपिल यादव, निर्मल कुमार, संतोष राम गौड़, बिन्देश्वरी नोनिया, पंच राम आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *