Advertisement

सतर्कता जागरूकता अभियान समापन समारोह में कथारा क्षेत्र को प्रथम स्थान

एस.पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में सतर्कता जागरूकता अभियान समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीसीएल कथारा क्षेत्र के नोडल पदाधिकारी सतर्कता चंदन कुमार को बेहतर कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नीलेन्दु कुमार सिंह ने दी।

जानकारी के अनुसार सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय रांची में सतर्कता जागरूकता अभियान का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीसीएल कथारा क्षेत्र के डिप्टी मैनेजर चंदन कुमार को सर्वश्रेष्ठ नोडल अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीआईएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी और सभी निदेशकों की उपस्थिति में सीसीएल के सीएमडी द्वारा प्रदान किया गया।

समापन समारोह कार्यक्रम में सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों, मुख्यालय के महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों और सीसीएल परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रही। समापन समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया गया। यह आयोजन सीसीएल के सतर्कता और पारदर्शिता के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।

इस अवसर पर कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार हमारे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि चंदन कुमार ने सतर्कता जागरूकता अभियान को प्रभावी और अनुकरणीय रूप से लागू किया है। उनका समर्पण और नेतृत्व सभी के लिए प्रेरणादायक है। कहा कि यह सम्मान कथारा क्षेत्र की पूरी टीम को समर्पित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *