Advertisement

लोकहित अधिकार पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष बने जोधन नायक, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लोकहित अधिकार पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने प्रदेश कार्य समिति का गठन कर पहली सूची जारी कर दिए है।
प्रदेश कार्य समिति के अंतर्गत बोकारो थर्मल रहिवासी जोधन नायक को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नायक को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

इस संबंध में नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष जोधन नायक ने 20 दिसंबर को कहा कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिस उम्मीद के साथ मुझे प्रदेश का दायित्व सौंपा है, उसमें खरा उतरूंगा। साथ हीं पार्टी को और मजबूत करते हुए नई ऊंचाइयों तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

बोकारो थर्मल के पार्टी कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश कार्य समिति सदस्य भुवनेश्वर प्रसाद साहू सहित अनिल गुप्ता, ज्ञानेश्वर प्रसाद, समाजसेवी विनोद कुमार साव, राजेश कुमार, अनूप कुमार, सुनील सिंह, सुदामा साव, सुरेश साव, भूपेन कुमार भारत, अजय कुमार, दीपक कुमार नायक आदि ने नायक को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *