Advertisement

खतियान आधारित विधेयक पारित होने पर झामुमो ने उड़ाया रंग गुलाल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड विधानसभा में खतियान आधारित विधेयक पारित होने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने बोकारो जिला के हद में गोमियां मोड़ मेन चौक पर जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। साथ हीं झामुमो जिंदाबाद के नारे लगाए।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में गोमियां मेन चौक स्थित रिलायंस ट्रेंड के सामने 12 नवंबर को दर्जनो की संख्या में पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं झामुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर रंग ग़ुलाल उड़ाया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बीते 11 नवंबर को 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक विधानसभा में पारित किए जाने को लेकर यहां झामुमो कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर स्थानीय झामुमो प्रखंड कमेटी ने 12 नवंबर को हर्ष व्यक्त करते हुए रंग और गुलाल उड़ाया, मिठाइयां बांटी एवं फटाखे भी फोड़े। साथ ही कार्यकर्ताओं ने झामुमो, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री जगरनाथ महतो एवं पूर्व विधायक योगेंद्र महतो जिंदाबाद के नारे लगाएं।

मौके पर मुखिया बंटी उरांव, रामवृक्ष मुर्मू, पंसस सैफ अली, अमित पासवान, अनिल कसेरा, असलम खान सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *