Advertisement

अंगवाली में जिओ नेटवर्क की स्थिति बदतर, उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी, सुधार की मांग

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। एक ओर जहां नेटवर्क प्रदाता कंपनी जीओ की बल्ले-बल्ले है वहीं दूसरी ओर इसके उपभोक्ताओं के लिए जीओ के सीम का इस्तेमाल करना अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है। खासकर बोकारो जिले के उपभोक्ता जीओ कंपनी की खराबी के कारण बेहाल स्थिति में है।

बानगी के तौर पर जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र एवं बेरमो प्रखंड क्षेत्र के फुसरो नगर के मध्य में स्थित अंगवाली में संचालित जियो नेटवर्क टावर की स्थिति विगत कई महीनों से अति दयनीय है। बीते 14 जून को यहां हुई एक हादसे में एक निजी मिस्त्री की मौत के बाद से इस टावर का नेटवर्क और बिगड़ गया है। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद अंगवाली सहित घने आबादी वाले क्षेत्र के कोई एक हज़ार जिओ उपभोक्ता परेशानी झेलने को विवश हैं।

बता दे कि, जिओ नेटवर्क से जुड़े यहां की बैंकिंग कार्य, सरकारी स्कूली शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति, व्यवसायियों का व्यवसाय सहित कई आवश्यक कार्य समय पर नहीं हो पाना वास्तव में दु:खद है। बीते 20 जून को *जगत प्रहरी* टीम के समक्ष, पच्चास से अधिक उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं बयां की। इस क्रम में बीडीए कॉलेज पिछरी इंटर संभाग के प्रो. अनूप कुमार चटर्जी, राजकीय राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली के शिक्षक शिवचरण कपरदार, कन्या उच्च विद्यालय अंगवाली के निर्मल मिश्रा, पवन मिश्रा, स्थानीय व्यवसायी देवब्रत जायसवाल, हरनारायण जायसवाल,भोलानाथ डे, अखिलेश मिश्रा, अंजनी पाल, एनायत हुसैन, चालक अशोक मोदक, बरुण मिश्रा, परमेश्वर महतो, मनोज महतो, मुन्ना जायसवाल सहित दर्जनों छात्र, -छात्राएं, जो ऑनलाइन पढ़ाई तथा कई कोर्स की तैयारी में लगी है, कहा कि उन्हें धीमी नेटवर्क से काफी परेशानी हो रही है।

बताया जाता है कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं द्वारा जिओ नेटवर्क की समस्या शीघ्र दूर करने की मांग जिओ नेटवर्क प्रधान कार्यालय सहित बोकारो जिला उपायुक्त ने नाम पत्र प्रेषित किया गया है। देखना है कि जीओ नेटवर्क द्वारा उपभोक्ताओं की परेशानी कबतक दुर होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *