Advertisement

झारखंड मजदूर समाज द्वारा ठेकाकर्मियों के रि-मेडिकल जांच को ले वार्ता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) ठेकाकर्मियों की समस्या समाधान को लेकर 21 अक्टूबर को जय झारखंड मजदूर समाज द्वारा बोकारो जेनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) प्रबंधन के साथ वार्ता की गयी। नेतृत्व जझामस महामंत्री बी. के. चौधरी कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार ठेकाकर्मियों के रि-मेडिकल जांच के इन्तजार मे लगभग 260 मजदूरों के घर मे चूल्हा जलना मुश्किल हो रहा है। इसके विरोध मे जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी के नेतृत्व मे बोकारो जनरल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय पर जाकर समाधान का मांग किया गया।

मौके पर समाधान हेतु मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी डॉ बी. बी. करुणामय, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार, आनन्दो मंडल, प्रशासन प्रमुख बर्षा धनखड़, कार्मिक प्रबंधक मनोरंजन बाउरी के साथ युनियन प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता किया गया। संपन्न वार्ता मे रि-मेडिकल जांच के इन्तजार मे सभी मजदूरों के लिए दो दिन के भीतर विशेष केम्प लगाकर जांच करने का आश्वासन दिया गया।

जिसके बाद उनको काम पर वापस जाने का रास्ता साफ हो जायगा। साथ हीं बीजीएच में कार्य के दौरान हुए मृत्यु उपरान्त कर्मी दिलीप लकड़ा के आश्रित को नियोजन देने पर भी सहमति बनी। प्रतिनिधिमंडल मे युनियन के संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, एस के सिंह, आर बी चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, ए डब्लू ए अंन्सारी, आशिक अंसारी, दिवाकर कुमार, बिमल चन्द्र रवानी, दयाल मांझी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *