Advertisement

बाबा चौहरमल मंदिर प्रांगण में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में जंदाहा-हाजीपुर मार्ग पर सुल्तानपुर पंचायत के बाबा चौहरमल मंदिर प्रांगण में 17 अक्टूबर को जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त जनता दरबार कार्यक्रम हाजीपुर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री व् पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेशानुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं वैशाली जिला प्रभारी अशरफ अंसारी दिशा निर्देश आयोजित किया गया। अध्यक्षता हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद खान ने की। वैशाली जिला के युवा जिला अध्यक्ष एवं हाजीपुर जनता दरबार कार्यक्रम के सह-प्रभारी पवन राज के मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संसदीय बोर्ड के प्रखंड अध्यक्ष मनोज तिवारी, हाजीपुर प्रखंड प्रधान महासचिव प्रमोद पासवान, देवी लाल पासवान, छोटू कुमार, चंदन कुमार, लाल बाबू, बीरचंद्र कुमार, सरजू पासवान, पवन कुमार, चितरंजन कुमार, रघुनाथ पासवान, चंदन कुमार, रंजन कुमार, अजीत कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे। यहां लोजपा युवा जिलाध्यक्ष पवन राज एवं प्रखंड अध्यक्ष नौशाद खान ने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाये गये जन समस्या का समाधान भी किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *