एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर सेन्ट्रल कॉलोनी निवासी दिनेश यादव को चयन किए जाने पर जनता मजदूर संघ ढोरी क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष यादव ने बताया कि प्रदेश और जिला नेतृत्व ने उन्हें फुसरो मंडल का दायित्व सौपा है। वे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को संगठित कर अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करते हुए अधिक से साथियों को भाजपा से जोड़कर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश का पालन करेंगे। साथ ही सबका साथ सबका विकास स्लोगन से प्रेरणा लेकर पार्टी हित में काम करेंगे।
यहां जनता मजदूर संघ ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार सिंह ने मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए पार्टी हित के लिए उनके चयन को सही बताया। मौके पर जमसं नेता ओम शंकर सिंह, उज्जवल मुखर्जी, राहुल प्रताप सिंह, नरेन्द्र तिवारी, जयप्रकाश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply