ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट उपकारा में जेल प्रशासन और बंदीओ द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी फोटो पर माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ अर्पित किया गया।
इस अवसर पर बंदियों के द्वारा आदिवासी नृत्य के साथ-सथ ढोल नगाड़ा भी बजाया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाते समय बंदियों में काफी उत्साह नजर आया। इस संबंध में जेलर नीरज कुमार ने बताया कि हमें बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताए हुए मार्गदर्शन को अपनाना चाहिए।

जिससे हम अपने राज्य को विकास की ओर ले जा सकते हैं। बंदीओ से भी उन्होंने अपील की कि वे यहाँ से निकलकर एक अच्छे नागरिक बने और आने वाले समय में समाज के लिए एक मिसाल बने। मौके पर विजय कुमार, संजय कुमार मंडल सहित अन्य दर्जनों मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply