डीएवी नोवामुंडी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

नागरिकों को अधिकार देने के लिए मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है-प्राचार्य

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी के प्रांगण में 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइंया के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर उक्त विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण, पोस्टर मेकिंग और कविता वाचन में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइंया ने बच्चों को बताया कि 10 दिसंबर का दिन संपूर्ण राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इसकी शुरुआत 10 दिसंबर 1948 को हुई थी। जब सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने सार्वभौमिक मताधिकार घोषणा पत्र को अधिकारिक रूप से मान्यता दी थी। सभी राष्ट्रों को यह आग्रह किया गया था कि वे अपने अपने राष्ट्र में सभी नागरिकों को उनके अधिकार से वंचित ना रखें। उन्हें अधिकार की सुविधा प्रदान करें। विश्व के नागरिकों को अधिकार देने के लिए विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।

प्राचार्य ने कहा कि जन्म लेने के साथ ही मनुष्य को कुछ मूल अधिकार मिल जाते हैं। भारत का संविधान देश के सभी नागरिकों को मानव अधिकारों की गारंटी देता है। उसे तोड़ने वाले को सजा भी देता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मानव को मुख्य रूप से समानता का अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार, भेदभाव से आजादी का अधिकार, सामाजिक सुरक्षा का अधिकार के अलावा अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार देता है।

विद्यालय के कम्प्यूटर शिक्षक ब्रजेश कुमार पांडेय ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों का भी ज्ञान होना चाहिए। यह अत्यंत आवश्यक है कि हम मनुष्य के साथ प्रकृति तथा अन्य प्राणियों के अधिकारों को कोई हानि न पहुंचाएं, क्योंकि हम सभी एक दूसरे पर आश्रित हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न वर्ग के विद्यार्थियों ने भाषण में मानवाधिकार दिवस पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीसीए प्रभारी देवेंद्र कुमार देव का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

 137 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *