Advertisement

गुवा मनोहरपुर मार्ग पर घाटी पहाड़ मां वन देवी मंदिर में कलश स्थापना व् पूजा

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा से 4 किलोमीटर दूर मनोहरपुर मार्ग घाटी पहाड़ मे मां वन देवी मंदिर मे कलश स्थापित कर माँ दुर्गा की पूजा का शुभारंभ गुवा के साधु चरण सिद्धू की अध्यक्षता में की गई।

महिलाओं की अध्यक्षा गंगा सिद्धू के साथ साथ साधु चरण सिद्धू कोषाध्यक्ष व रेनू सिंह ने कलश स्थापना पुजारी नागेन्द्र पाठक के साथ किया। पुजारी पाठक ने पहले दिन बीते 15 अक्टूबर को मां शैलपुत्री एवं दूसरे दिन 16 अक्टूबर को माँ ब्रहमचारिणी की पूजा अर्चना कर गुवा के लिए सुख शांति की कामना की।

इस मौके पुजारी पाठक, नभीदत्त महापत्रो, गंगा सिद्धू, रेनू सिद्धू, साधु चरण सिद्धू, सोमबारी बोदरा, विमला बोदरा, यशोदा बोयपाई, मंजू चम्पीया व् अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *