Advertisement

डीएवी ढोरी में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो-डुमरी मुख्य पथ पर मकोली मोड़ के समीप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया।

डीएवी ढोरी के दयानंद सभागार में भारत के महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उक्त विद्यालय के बच्चों ने 9 से ज्यादा भाषाओं में प्रोग्राम प्रस्तुत किए। जिसमें हिंदी, भोजपुरी, संथाली, बांग्ला, नागपुरी, तमिल, कुकी, अंग्रेजी, खोरठा आदि शामिल है। जिसमें समूह गान, एकल गान, नाटक, भाषण इत्यादि प्रस्तुत किए गये।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यालय के छात्र काफी लाभान्वित होंगे। उनका चौमुखी विकास होगा। उनकी बौद्धिक क्षमता, तर्कशक्ति आदि का विकास होगा।

उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा बाहर निकलकर आती है। जिसका बच्चे समाज व् देश में योगदान खुलकर कर सकते हैं। अंत में उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभात सहाय, गोपाल शुक्ला, अशोक पाल, सतीश कुमार सिंह, पंकज सिंह यादव, अगर दीपा पवार, उमाशंकर सिंह, पूजा कुमारी, अरुण कुमार, साधु चरण शुक्ला आदि शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *