Advertisement

निर्दलीय प्रत्याशी गौतम मंडल ने तोपचांची प्रखंड के विभिन्न गांवों का किया दौरा

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। टुंडी विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी गौतम मंडल ने 10 नवंबर को तोपचांची प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण हलकों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के तहत निर्दलीय प्रत्याशी मंडल को जीत सुनिश्चित करने के लिए समाज के युवाओं ने कमर कस लिया हैं। इस क्रम में आजादनगर, गुनघासा, चैता, खेसमी, खरिओ तथा महुलटांड में प्रत्याशी को देखने व् सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां माताओं, बहनों, समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं ने अपने चहेते प्रत्याशी मंडल को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

जनसंपर्क अभियान में समाज के वरिष्ठ नेता पंचानन मंडल, सुधीर मंडल, अजय कुमार मंडल, डुबन मंडल, संतोष मंडल, मदन मंडल, रोहित मंडल, ओमप्रकाश मंडल, सुनील मंडल, राजेश मंडल, विजय मंडल, अतुल मंडल, मोजी मंडल, सूरज मंडल, बिकु (पलटू) मंडल, सोनू मंडल, सुनील मंडल, बप्पी मंडल, अंबुज मंडल, अनिल मंडल आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *