Advertisement

बहेलिया टोला में इनौस प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न

बैठक से इनौस को मजबूत कर जनहित के मुद्दे पर संघर्ष चलाने का निर्णय

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। युवाओं को इनौस से जोड़ कर संगठन को मजबूत करते हुए गांव- टोला स्तर पर जन समस्याओं को चिंहित कर आंदोलन चलाने का एलान इनौस के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष आसिफ होदा ने ताजपुर के बहेलिया टोला में 21 दिसंबर को इनौस प्रखंड कमिटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नौशाद तौहीदी तथा संचालन सचिव मो. एजाज ने किया। इस अवसर पर अरशद कमाल बबलू, मो. सज्जाद, मो. चांदबाबू, शंकर महतो, मो. जुबैर, फरहादुल होदा, मो. ओसैद, मो. राशिद, मो. सब्बू, मो. महताब, मो. नाज, मो. ईशा, भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किया।

सदस्यता अभियान चलाने, गाँव- टोला, पंचायत सम्मेलन करने, समस्याओं को चिंहित कर आंदोलन चलाने, आगामी 10 जनवरी को ताजपुर नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन करने समेत अन्य आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ताजपुर में बिजली संकट बरकरार है। यहाँ की सड़कें जर्जर हैं। नाला के आभाव में सड़क पर जल जमाव है। चाहे राशन कार्ड बनाने या नाम जोड़ने का सवाल हो या अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार का सवाल हो, कोई पूछने वाला नहीं है।

चुनाव के समय क्षेत्र को लंदन- पेरिस बना देने का वादा करने वाले जनप्रतिनिधियों को ताजपुर की समस्याओं से कोई लेना- देना नहीं है। वैसी स्थिति में जन संघर्ष ही एक मात्र रास्ता बचा है। यदि स्थिति नहीं सुधरा तो इनौस संघर्ष के रास्ते को अख्तियार करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *