Advertisement

राज्य विधिक प्राधिकार की मेला प्रदर्शनी का सदस्य सचिव द्वारा उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में 16 नवंबर को राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
जानकारी के अनुसार मेला में लगी बिहार राज्य विधिक प्राधिकार प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राधिकार की पटना स्थित सदस्य सचिव शिल्पी सोनेराज तथा सारण के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर नालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार, मनीष कुमार सब जज-वन सोनपुर, संजय कुमार सब जज-टू डॉ मुहम्मद जीशान चांद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे, रवि रंजन मुंसिफ सोनपुर, अधिवक्ता संघ सोनपुर के अध्यक्ष नवल कुमार सिंह, महासचिव अभय कुमार सिंह सिंह, पूर्व अध्यक्ष विश्व नाथ सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *