Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर 14 सितंबर को सारण जिला के हद में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोनपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सूद द्वारा राजभाषा हिंदी पखवाड़ा का शुभारम्भ करते हुए रेल मंडल कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा संकल्प दिलाया गया।

संकल्प में सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने शपथ लिया कि हम भारत के नागरिक, संविधान द्वारा स्थापित नियमों के अनुरूप संप्रभुता संपन्न भारत संघ की भाषायी एकता को बनाये रखेंगे तथा जाति, धर्म और प्रांतीयता की भावना से ऊपर उठकर, संविधान की आठवीं अनुसूची में प्रदत्त सभी प्रांतीय भाषाओं का आदर करते हुए अपना सारा काम-काज हिंदी में करेंगे।

कार्यक्रम में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबन्धक वन सहित सोनपुर रेल मंडल के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *