राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिले में चाचा द्वारा एक आठ माह के बच्चे का जांघ तोड़कर घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से आहत पिता ने बोकारो एसपी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। पिता के अनुसार संपत्ति विवाद को लेकर उसका सीसीएल कर्मी भाई ने घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट के बुडगड्डा रहिवासी मुकेश मुर्मू ने बोकारो एसपी नाथु सिंह मीणा को पत्र लिख कर अपने आठ महीने के पुत्र की सुरक्षा एवं पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले अपने बड़े भाई सह सीसीएल कर्मी संजय मुर्मू के खिलाफ कार्यवायी करने की गुहार लगाई है।
एसपी को दिए पत्र में कहा गया है कि नौकरी एवं रुपया की बंटवारा को लेकर उसका अपने बड़े भाई संजय के साथ वर्ष 2015 से विवाद चल रहा है। इसके बावजूद उसका बड़ा भाई उसके आठ महीने के दूधमूहें पुत्र को खेलाने एवं बिस्कुट खिलाने के बहने अपने कमरे में ले गया और जान मारने की नियत से पैर का एक जांघ तोड़ दिया। कहा कि बच्चे के रोने के आवाज सुन कर मैं और मेरी पत्नी सुनीता देवी पहुंचे तो बड़ा भाई जान मारने की नियत से उसके पुत्र आर्यन का मुंह और नाक दाबे था। कहा कि हिस्सेदारी न मांगे इसलिए हमारा वंश खत्म करना चाह रहा है।
पत्र में कहा गया है कि बीते माह 31 मई को घटित घटना के बाद उसने लिखित शिकायत आवेदन पेक नारायणपुर थाना में की है। परन्तु, मामले में अबतक कोई कार्यवायी नहीं की गयी है। थक हारकर बीते 23 जून को बोकारो एसपी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। वही आरोपी सीसीएल कर्मी संजय मुर्मू ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि खेलाने के दौरान भतीजा जमीन पर गिर गया था, जिससे उसका जांघ टूट गया।
![]()













Leave a Reply