Advertisement

हरिहर क्षेत्र मेला के घोड़ा बाजार में रौनक बरकरार, घुड़दौड़ बना आकर्षण का केंद्र

मेला में मंत्री सुमित व भाजपा विधायक रामसूरत का घोड़ा भी है दमदार

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। इस बार सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला का घोड़ा बाजार बेहतरीन घोड़ों की आमद की वजह से गुलजार है। घोड़ा बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ घोड़ा और घुड़दौड़ देखनेवाले तमाशबीनों की है।

बिहार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह सारण जिला प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह का घोड़ा चेतक भी मेला में आया है। वह एतिहासिक घोड़ा चेतक की याद दिलाता है।कहते हैं कि मंत्री सिंह का घोड़ा भी जांबाज है और दौड़ में बाबा भारती के घोड़े की तरह फुर्तीला है। उसके करतब को देखकर मेलार्थी दंग रह जाते हैं। उनके शिविर में पिछले वर्ष की तरह ही बेहतरीन घोड़े आए हुए हैं। इस बार उनके चार घोड़े घोड़ा बाजार की शोभा बढ़ा रहे हैं। जिनमें उनका पसंदीदा सफेद रंग का उक्त घोड़ा चेतक भी शामिल है।

भाजपा विधायक का घोड़ा भी मेला में है आकर्षण का केंद्र

भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री रामसूरत राय का भी घोड़ा हरिहर क्षेत्र मेला में आया है। इनके शिविर के पास भी दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। यह घोड़ा भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उसकी चाल भी निराली है। देखने वालों का मन मोह लेता है। घोड़ा बाजार में आए घोड़े घुड़सवार के इशारों पर तरह – तरह के करतब दिखा रहे है, तो दूसरी ओर घोड़ा बाजार में लंबा चौड़ा घुड़दौड़ मैदान भी बना हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *