Advertisement

हेमंत सरकार का मास्टर स्ट्रोक ने भाजपा की कमर तोड़ दी है-डॉ इरफान अंसारी

गो एयर की तरह भाजपा की गोगो योजना भी होगी दिवालिया-मंत्री

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड सरकार द्वारा मैया सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 कर दिए जाने पर राज्य के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने हर्ष व्यक्त किया है। मंत्री ने सरकार के इस निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

मंत्री डॉ अंसारी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 अक्टूबर को राज्य कैबिनेट की बैठक में मैया सम्मान योजना की राशि को ₹1000 से बढ़ाकर ₹2500 करने की घोषणा की है। यह निर्णय राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सोरेन का यह मास्टर स्ट्रोक राज्य के विकास और महिलाओं के सम्मान को सुनिश्चित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय ने विपक्षी दल भाजपा की कमर तोड़ दी है।

भाजपा के पास अब कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि गो एयर की तरह भाजपा की गोगो योजना भी दिवालिया हो जाएगी। कहा कि भाजपा केवल झूठे वादों से जनता को भ्रमित करना चाहती है, लेकिन झारखंड की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी।

मंत्री अंसारी ने कहा कि झारखंड में केवल इंडिया महागठबंधन का जलवा चलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की जनता को एक साथ लेकर चलने का काम हो रहा है। यह सरकार न सिर्फ विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है, बल्कि राज्य के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सोरेन के शासनकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं।

मुख्यमंत्री का समर्पण और उनकी योजनाओं का प्रभाव झारखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। राज्य की जनता को सरकार पर भरोसा है और इंडिया महागठबंधन के नेतृत्व में राज्य और अधिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *