Advertisement

नीट-यूजी में सफलता पर विद्यालय में सम्मानित किए गये हर्षराज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम सभागार में 22 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र हर्षराज को नीट यूजी पास करने पर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि, छात्र हर्षराज ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 45,178 तथा कैटिगरी में 5600वीं रैंक हासिल कर 541 अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता अमित कुमार मिश्रा एवं माता सीमा देवी जो एक आटा चक्की चलाकर अपना जीविका चलाते है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर लीला जानकी पब्लिक स्कूल में उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने हर्षराज को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हर्षराज की सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से हर्षराज के समर्पण और संघर्ष से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य आज़ाद कुमार ने हर्षराज को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि हर्षराज भविष्य में एक कुशल, संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक बनकर समाज व राष्ट्र की सेवा करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी हर्षराज को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका अभिनंदन किया और उनकी सफलता को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। विद्यालय परिवार ने हर्षराज को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *