Advertisement

चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा को दिया गया बेस्ट ज़ोनल अवार्ड सम्मान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चिन्मय विद्यालय बोकारो ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा को बेस्ट ज़ोनल प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें झारखंड जोन में उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व, विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा विद्यालय के समग्र विकास में योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर चिन्मय मिशन बोकारो की स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय और सचिव महेश त्रिपाठी सहित विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी। सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा कि प्राचार्य के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने बोर्ड, जेईई, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

इस अवसर पर प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और प्रबंधन के सहयोग को इसका श्रेय दिया। कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि चिन्मय विद्यालय बोकारो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के क्षेत्र में निरंतर नए मानक स्थापित कर रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *