रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची, पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के पीएमश्री विद्यालयों में माडल यूथ ग्राम सभा आयोजन को लेकर 22 जुलाई को तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन उन्नत क्षेत्रीय दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र बीएसएनएल झूमर पुल के समीप रांची में किया गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने मानक युवा ग्राम सभा आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा प्रतिभागियों को आयोजन से संबंधित विभिन्न आयामों से अवगत कराया। वहीं विभिन्न रुचिकर गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करते हुए प्रशिक्षकों ने पीएमश्री विद्यालयों के वर्ग नवम से बारहवीं के विद्यार्थियों के समग्र बौद्धिक एवं प्रजातांत्रिक विकास को मद्देनजर रखते हुए अगस्त एवं सितंबर माह के कुल आठ सप्ताहों के निर्धारित अभ्यास सत्रों के समापन पर अपने – अपने विद्यालय में माडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन करने को प्रशिक्षित किया।

बताया जाता है कि प्रशिक्षुओं में बोकारो, धनबाद, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, दुमका, गोड्डा, रांची, जामताड़ा, गिरिडीह एवं हजारीबाग जिलों के पीएमश्री विद्यालयों के लगभग दो सौ दस विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/नोडल शिक्षक/ विषय शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षकों में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान की राज्य सलाहकार कविता, कृष्णा चौधरी, पिरामल फाउंडेशन के इंद्रदेव, मोहम्मद कासिम एवं सुशील उरांव समेत अन्य शामिल थे।
इस अवसर पर झारखंड के बोकारो जिले से कुल नौ प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिनमें पीएमश्री +2 एसएस उच्च विद्यालय कसमार से नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा, पीएमश्री पंचानन +2 उच्च विद्यालय सतनपुर के पवन कुमार तिवारी, पीएमश्री क्षेत्रनाथ +2 उच्च विद्यालय हरनाद के महेंद्र प्रजापति समेत जिले के अन्य उच्च विद्यालयों से मुंशी कुमार, चंद्र कांत महतो, तापस प्रतिहारी, गंगा राम, दीपक कुमार, जयंत विश्वास गुड़िया ने भाग लिया।
![]()













Leave a Reply