Advertisement

हाजीपुर: ‘ऑपरेशन नया सवेरा 3.0’ के तहत बाल श्रम और मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन नया सवेरा 3.0” के अंतर्गत बाल श्रम, मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के उद्देश्य से सोमवार 20.07.2026 को निकटवर्ती वैशाली जिला मुख्यालय के हद में हाजीपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (स्पेशल क्राइम सह साइबर क्राइम) ने किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को बाल श्रम, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े अपराधों के प्रति सचेत किया तथा ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों से मजदूरी कराना, मानव व्यापार और बंधुआ मजदूरी कानूनन गंभीर अपराध हैं। इन अपराधों की रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या पीड़ित व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तुरंत स्थानीय थाने या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचित करें। वैशाली पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर बाल श्रम, मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। पुलिस ने जोर देकर कहा, “आपकी एक सूचना किसी बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर सकती है।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *