विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। कार्तिक मास की पूर्णिमा को लेकर गोमियां के भगत अहरा तालाब में भव्य रूप से गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के भगत अहरा तालाब में 14 नवंबर की शाम गंगा आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा – आजसू गठबंधन के प्रत्याशी एवं विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने दीप प्रज्वलित कर गंगा आरती कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के पश्चात गंगा आरती कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं पंडित एवं आचार्यों द्वारा पूरे विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना कराया गया।
इस अवसर पर भगत अहरा तालाब के छठ घाट पर सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया। वहीं तालाब के छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजया गया था। इस अवसर पर विधायक डॉ महतो ने गंगा आरती महोत्सव पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र के रहिवासीयों के लिए सुख शांति की कामना की। मौके पर मुखिया ओकेरेश्वर महतो, विपिन कुमार, राजेश विश्वकर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बबलू तिवारी, दुलाल प्रसाद, शिवम पांडेय, महेंद्र कुमार, कृष्णा निषाद, जानकी यादव, रविंद्र साहु सहित सैकड़ों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply