Advertisement

श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप के सदस्यों के द्वारा बीते 11 नवंबर को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित भंडारे में समिति के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे शामिल हुए। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष विजय कुमार बबन ने बताया कि पूजा के बाद सभी एक साथ मिल कर भंडारा में शामिल हुए और एक दूसरे से विचार विमर्श किया। सचिव रमेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि बहुत जल्द समिति के सदस्यों की बैठक की जायेगी, जिसमें यह निर्णय लिया जायेगा कि प्रति माह एक बैठक किया जाए। जिसमें सभी सदस्य शामिल होंगे और समिति के विस्तार पर विचार विमर्श किया जाएगा।

इस अवसर पर तेनुघाट की पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा सहित जनार्दन प्रसाद, मोलेश्वर प्रसाद, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, बंबी सिन्हा, गोपाल जी विश्वनाथन, कुंदन कुमार सिन्हा, संतोष कटरियार, सुनील कुमार, विनय कुमार सिन्हा, बीरेंद्र प्रसाद, पंकज कुमार सिन्हा, रोहित पराशर, पवन कुमार सिन्हा, विभा सिन्हा, अनीता सिन्हा, जया विश्वनाथन, सुजाता प्रसाद, शालिनी सिन्हा, ममता कटरियार, रूपा सिंह, ऋतिक कुमार, कौस्तुभ कृष, रोहित सिन्हा, सत्यम कटरियार, सज्जू सुजीत, शंकु अनंत, बिन्नी सिन्हा, डुग्गू कुमार, अभिनीत नंदन, अनिकेत नंदन व् कई अन्य सदस्य शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *