Advertisement

सबकी योजना, सबका विकास के तहत अंगवाली में ग्रामसभा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार की योजना सबकी योजना सबका विकास के तहत 13 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में ग्रामसभा का आयोजन किया गया।

पंचायत सचिव रमेश ठाकुर की उपस्थिति एवं मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न विकास योजनाओं को हर हाल में पंचायत क्षेत्र में धरातल पर उतारना हैं। ग्रामसभा में सर्वसम्मति से तमाम योजनाओं पर मंथन किया गया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा उप मुखिया रियाज अहमद, वार्ड सदस्य भोला राज, ललित रजवार, वार्ड सदस्य अजीत रविदास, गौतम पाल, आलेनवी अंसारी, रोकी कमार, उमाशंकर साव, मनोज रविदास आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *