Advertisement

पिछरी उत्तरी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

वर्षा के कारण दुर्गा मंदिर प्रांगण श्रोता शेड में लगाए गये शिविर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी उत्तरी पंचायत में 7 दिसंबर को प्रखंड टीम द्वारा बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक कुमार राम के नेतृत्व में आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बीते 6 दिसंबर से लगातार हो रही तेज वर्षा के कारण कार्यक्रम के निर्धारित स्थल के बदले गांव के मुख्य चौक स्थित श्रीदुर्गा मंदिर के विशाल शेड में शिविर का आयोजन कर सुरक्षित किया गया। घने बादल के चलते प्रखंड कर्मियों एवं ग्रामीण लाभुकों को पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पा रहा था।

शिविर में लगाए गये स्टॉलो में अबूआ आवास, आय, जाति, जन्म प्रमाण-पत्र सहित पशुपालन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, श्रम विभाग, कल्याण विभाग आदि दर्जनों योजनाओं के प्रपत्र भरे गए।बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका सक्रिय रही।

परिसंपतियों में निसहाय को कंबल, स्कूली छात्राओं को साइकिल राशि के चेक, महिला स्वयं सहायता समूह को चेक दिए गए। इस अवसर पर सहयोगिनी संस्था द्वारा बाल विवाह, बाल मजदूरी पर रोक को लेकर वृहद प्रचार किया गया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा पेटरवार के थाना प्रभारी विनय कुमार, झामुमो नेता सह जिप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू, उक्त पंचायत के मुखिया बनबीर मिश्रा, उप मुखिया कल्पना देवी, प्रखंड प्रमुख शारदा देवी, पंचायत सचिव बरूण ठाकुर, रोजगार सेवक ईश्वर टुडू, पशु चिकित्सक अनंत सागर, सीडीपीओ पर्यवेक्षिका सोनी गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, आंगनबाड़ी सेविकाएं, जल सहिया, सहिया, वार्ड सदस्य आदि लाभुको को योजनाओं से जोड़ने को लेकर सक्रिय दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *