Advertisement

ओएनजीसी को हराकर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना गोमियां पुलिस

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। डीएवी स्वांग ग्राउंड में आयोजित वॉलीबॉल मैच में गोमियां थाना पुलिस ने ओएनजीसी सुरक्षा गार्ड को हराकर पहली बार विजेता बना। इस जीत से गोमियां के थाना प्रभारी ने हर्ष व्यक्त किया है।

ऑयल एंड गैस उत्पादन कंपनी ओएनजीसी द्वारा हर वर्ष 13 से 19 दिसंबर तक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। इसी क्रम में सुरक्षा सप्ताह के दौरान 17 दिसंबर को गोमियां थाना पुलिस बल एवं ओएनजीसी की टीम के बीच वॉलीबॉल मैच का आयोजन गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग डीएवी ग्राउंड में आयोजित किया गया।

इस मैच में गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक अनुज प्रसाद, पुअनि रमन कुमार, पुअनि संदीप कुमार भगत एवं अन्य पुलिस के जवानों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। वही ओएनजीसी की ओर कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने इस खेल में जमकर पसीना बहाया।

बावजूद इसके जीत का सेहरा गोमियां पुलिस ने हासिल करने में सफल रहा। टूर्नामेंट में विजेता बने गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन ने कहा कि इस खेल में हम पहली बार विजेता बने हैं। यह गोमियां थाना के लिए हर्ष का विषय है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *