Advertisement

शास्त्री क्लब द्वारा चलाया गया गोल्डन जुबली मैदान सफाई अभियान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट शिविर क्रमांक वन स्थित गोल्डन जुबली मैदान में 17 अक्टूबर को सफाई अभियान चलाया गया। तेनुघाट शास्त्री क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों के द्वारा मैदान की साफ-सफाई करवाई गई।

इस अवसर पर क्लब सदस्यों द्वारा मैदान में बेतरतीब घास, गंदगी को साफ कराया गया। इस बारे में क्लब के सदस्य सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के बाद उक्त मैदान में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जाएगा।

जिसके लिए मैदान की सफाई बहुत जरूरी थी। कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मैदान की साफ सफाई पर किसी प्रकार का भी ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इस बारे में उन्हें जानकारी भी दिया गया, मगर जब उनका इस ओर ध्यान नहीं गया, तो हमारे क्लब के क्रिकेट खिलाड़ियों ने ही खुद साफ करवाने का संकल्प लिया।

कहा कि सभी मिलकर इस मैदान की सफाई करेंगे। इस अवसर पर सत्यम कटरियार, दीपक यादव, विक्की, मोंटी, पियूष, आयुष, शिवम, रामजीत, राज, अंशु, कृष, प्रिंस, अमन सहित कई अन्य मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *