गिरिडीह के कृष्णकांत फ्रेंच भाषा विषय पर करेंगे पीएचडी

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। शीलतपुर-सिरसिया के रहने वाले 26 वर्षीय कृष्णकांत राणा फ्रेंच भाषा विषय पर शोध करेंगे। कृष्णकांत शोध के लिए पीएचडी में नामांकन परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया है। अब कृष्णकांत फ्रेंच भाषा के लिए पीएचडी करेंगे।

कृष्णकांत झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज गिरिडीह जिला महासचिव देवकी राणा के पुत्र हैं। कृष्णकांत की इस उपलब्धि पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें बधाई दी है। कृष्णकांत ने अपनी इस उपलब्धि के लिए दादा, पिता, भाई व परिवार को श्रेय दिया है।

कृष्णकांत ने इसके पहले गिरिडीह के कार्मेल स्कूल से कक्षा 10 तक पढ़ाई एवं बीएनएस डीएवी से साइंस से 12वीं की पढ़ाई की। उसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से फ्रेंच इंग्लिश में ग्रेजुएशन और पीजी की।

फिर रेट पास करने के पश्चात पीएचडी करने हेतु बीएचयू में चयनित हुआ है। कृष्णकांत वर्तमान में थे आर्यन इंटरनेशनल स्कूल बनारस में फ्रेंच शिक्षक के पद में कार्यरत हैं।

 103 total views,  4 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *