अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा (Giridih district deputy commissioner Rahul kumar sinha) 18 मई को बगोदर थाना के हद में सीमावर्ती इलाके हरिहर धाम के पास लगे चेक नाका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चेक नाका में प्रतिनियुक्त कर्मी व पुलिसकर्मी को ई-पास से सबंधित बाहर आने जाने वाले वाहनों की जांच को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए।
वहीं बगोदर सीएचसी अस्पताल पहुँच कर उपायुक्त सिन्हा ने वैक्सीनेशन सेंटर तथा डॉक्टर ड्यूटी रूम का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने स्वयं कोविड वार्ड का निरीक्षण करते हुए मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अन्य सुविधा की भी उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली ऑक्सीजन सप्लाई को चेक किया। मरीजों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे धैर्य से काम लें। चिकित्सक और नर्स उनको ठीक करने के लिए यहां रात दिन ड्यूटी पर डटे हुए हैं। उनको घबराने की तनिक भी जरूरत नहीं है। वे हॉस्पिटल के स्टाफ का सहयोग करें। वे उनके सेवा में लगे हुए हैं। यदि उन्हें किसी भी प्रकार का दिक्कत है तो बतायें, हर समय उनका मदद किया जाएगा। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply