Advertisement

बीएमएस मज़दूरों की लड़ाई अपने स्तर से लड़ने में सक्षम-महामंत्री

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय मज़दूर संघ मज़दूरों की लड़ाई अपने स्तर से लड़ने में सक्षम है। उक्त बातें
एनजेसीएस सदस्य सह स्टील फेडरेशन (बीएमएस) के महामंत्री रंजय कुमार ने 16 दिसंबर को एक भेंट में कही।

उन्होंने कहा कि सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार एनजेसीएस के सभी अधिकारी व यूनियन हड़ताल में जा रहें हैं। इसकी कोई सुचना या संपर्क आभासी बैठक में शामिल होने हेतु भारतीय मज़दूर संघ से नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यद्यपि भारतीय मज़दूर संघ मज़दूरों की लड़ाई अपने स्तर से लड़ने में सक्षम है। मज़दूरों को बिना क्षति पहुँचाये जो कार्य हो सकता है भारतीय मज़दूर संघ उस कार्य को कर रहा है और मज़दूरों का पूरा समर्थन प्राप्त हो रहा है।

एनजेसीएस सदस्य सह स्टील फेडरेशन (बीएमएस) महामंत्री रंजय कुमार के अनुसार अभी सेल के मज़दूर मानसिक रूप से हड़ताल के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि पिछले हड़ताल का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। कहा कि अभी तक हमारे कई कर्मचारी स्थानांतरण और आर्थिक दंड का दंश झेल रहे हैं। संघ उन कर्मचारियों की घर वापसी का प्रयास कर रहा है। बाकी के यूनियन इसके विरोध में हैं। जिस कारण अभी तक हड़ताल का दंश झेल रहे कर्मचारियों की घर वापसी नहीं हो पाई है।

महामंत्री ने कहा कि संघ संवाद और संघर्ष के द्वारा ही आज देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। कहा कि संवाद जहाँ समाप्त होता है संघर्ष की शुरुआत भामसं वही से करता है। फिर, यह संगठन किसी की नहीं सुनता। अन्य यूनियनों की तरह मज़दूरों को बीच मझधार में छोड़ कर बीएमएस के भागने का इतिहास नहीं है।

अतः मज़दूर खुद आंकलन करें उन्हें क्या करना है। संघ सदैव उनके साथ है। संघ का जो अभियान प्रत्येक यूनिट में चल रहा है उसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। भारतीय मजदूर संघ लोकतान्त्रिक तरीके से मजदूरों को न्याय दिला कर रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *