Advertisement

आरके महिला कॉलेज की छात्राओं द्वारा फ्री हेल्थ मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आरके महिला कॉलेज गिरिडीह की छात्राओं द्वारा एक दिवसीय फ्री मेडिकल हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। उक्त हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन कॉलेज के एनएसएस इकाई 1 और 2 की छात्राओं द्वारा 17 मई को कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया।

गौरतलब है कि गिरिडीह स्थित आरके महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई वन और टू की छात्राओं द्वारा पूर्व में भी कॉलेज के सहयोग से सामाजिक सरोकार और लोक हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में आज संपन्न इस हेल्थ चेक अप कैंप में सदर अस्पताल के डॉक्टर सद्दाम अहमद एवं उनकी मेडिकल टीम के सदस्यों द्वारा पूरी शिद्दत के साथ सराहनीय भूमिका निभाई गई।

इस मौके पर विभिन्न कॉलेज से जुड़े गणमान्य जनों के अलावा छात्राओं का ब्लड प्रेशर, शुगर समेत सामान्य रूटीन जांच की गई तथा उन्हें आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का भी वितरण किया गया।
इस बाबत एनएसएस इकाई की सदस्या साबिया ने बताया कि आज के इस कैंप में सैकड़ों रहिवासी लाभान्वित किये गये।

वही कॉलेज की प्राचार्या मधुश्री सेन सन्याल ने कहा कि इस तरह के कैंप बराबर समय-समय पर कॉलेज में आयोजित किए जाते रहे हैं, ताकि अध्ययनरत छात्राएं तथा रहिवासी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग और जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहेगा।

इस महत्वपूर्ण मेडिकल कैंप को सफल बनाने में कॉलेज की प्राचार्य सन्याल, सदर अस्पताल के डॉक्टर सद्दाम एवं उनकी टीम के सदस्य गण, एनएसएस की प्रभारी नम्रता तिर्की एवं सदस्यगण छात्राएं तथा संजीव सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *