Advertisement

डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी में रेलवे, बैंकिंग परीक्षा को लेकर फ्री कोचिंग

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते दिनों बोकारो जिला के हद में चास स्थित जिला परिषद माल में संचालित डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी में शुरू किए गए फ्री कोचिंग सेवा के तहत 23 दिसंबर को भी विषय विशेषज्ञों द्वारा निबंधित छात्र-छात्राओं को फ्री कोचिंग दी गई। यहां रेलवे, बैंकिंग एवं स्टाफ सर्विस कमिशन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को विशेष कक्षा दिया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त कोचिंग सत्र में बढ़ चढ़कर छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला प्रशासन की इस पहल की सभी उपस्थित छात्र-छात्राएं प्रशंसा कर रहे हैं। बताया जाता है कि 23 दिसंबर को आयोजित सत्र में विषय विशेषज्ञ अनंत कुमार ने उपस्थित छात्रों को रेलवे, बैंकिंग एवं एसएससी से संबंधित पाठ्यक्रम के प्रश्नों का हल करवाया। कई छात्रों ने विषय विशेषज्ञ से संवाद कर अपनी विषय संबंधि जीज्ञासा/संदेह को दूर किया।

उल्लेखनीय हो कि, पिछले दिनों बोकारो के उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री ने डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी में फ्री कोचिंग क्लास प्रारंभ कराई थी। इसके तहत लाइब्रेरी में निबंधित छात्र-छात्राओं को प्रत्येक सप्ताह शनिवार को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विषयों के विषय विशेषज्ञ द्वारा क्लास लिया जाना था। इसी के तहत उक्त क्लास लिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *