Advertisement

चार वर्षीय बच्चे की 15 फीट गहरे कुएं में गिरने से मौत

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के रेलवे कॉलोनी (Railway colony) रहिवासी रवि पासवान के चार वर्षीय पुत्र ओम कुमार की 15 फीट गहरे कुएं गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ओम कुमार 17 मार्च को सुबह 10 बजे अपने दादा सुबोध पासवान के साथ घूमने गया था। उसके बाद अपने दादा के साथ घर लौट आया। घर में आने के उपरांत अन्य बच्चों के साथ खेलने लगा। कुछ देर के बाद बच्चा घर में दिखाई नहीं दिया। पास पड़ोस में खोजबीन होने लगी परंतु बच्चा नहीं मिला। काफी खोजबीन करने के बाद कुएं में झांक कर देखने पर पता चला कि बच्चा कुएं में डूबा हुआ है। परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में सेवा सदन हॉस्पिटल एवं आईईएल स्थित आरडीयर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां दोनों जगह डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में पलिहारी गुरुडीह के निवर्तमान मुखिया ललिता देवी ने बताया कि बच्चा घर में खेल रहा था। उस दौरान बच्चा कुएं में गिर गया। काफी खोजबीन के बाद बच्चा कुएं से मिला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हॉस्पिटल ले जाने के उपरांत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मार्मिक घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता संतान था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *