एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली फुटबाल मैदान स्थित श्रीअरविंदो सोसायटी बेरमो की ओर से 8 सितंबर को स्थापना दिवस मनाया गया।
श्रमिक नेता गिरिजा शंकर पांडेय और सोसाइटी के बेरमो शाखा अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद सिंह ने श्रीअरबिंदो एवं श्रीमां के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सोसाइटी के तमाम सदस्यों ने प्रार्थना, संगीत, उदयन बासु ने भक्ति गीत, श्रीअरबिंदो की चरना सावित्री की पाठ की गई।
इस अवसर पर वयोवृद्ध श्रमिक नेता गिरिजाशंकर पांडेय ने कहा कि भाग-दौड़ की जिंदगी में एक घंटा समय निकालकर अध्यात्म से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेरमो शाखा आध्यात्मिक स्थल है। यहां पर आकर ध्यान लगाने से दुखों को भूलकर शांति महसूस होती है।
उन्होंने कहा कि महर्षि अरविंद आध्यात्मिक क्रांति की पहली चिंगारी थे। वे बंगाल के महान क्रांतिकारियों में से एक थे। कहा कि जीवन में एक लक्ष्य बनाइए, लक्ष्यहीन जीवन व्यर्थ है। जब तक लक्ष्य नहीं है, तब तक भटकाव है। सर्वप्रथम जीवन में अपना एक लक्ष्य बनाएं।
लक्ष्य को पाने के लिए उसके अनुसार ज्ञान अर्जित कीजिए। कहा क ज्ञान अर्जित करने के लिए स्वाध्याय कीजिए। कहा कि महापुरुषों का अनुशरण करने से जीवन के मुख्य लक्ष्य की प्राप्ति होती है। मानव शरीर भगवान का भजन और भक्ति के लिए मिला है। यही एक साधन है। इससे भवसागर पार किया जा सकता है।
सोसाइटी के अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि 1972 से यहां सोसाइटी का संचालन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों रहिवासी श्रीअरविंदो व श्रीमां के चरणों में आकर शांति प्राप्त करते हैं। उन्होंने सीएमडी से इस सोसाइटी को और भी विकसित करने की मांग की।
मौके पर मजदूर नेता बैजनाथ सिंह, नागेश्वर यादव, दिनेश सिंह प्रमोद, ओमशंकर सिंह, अशोक सिंह, जवाहरलाल यादव, यू के तिवारी, बृजभूषण तिवारी, के एन विद्यार्थी, केदार सिंह, विनय कुमार सिंह, कुंदन कुमार, रामचंद्र यादव, राजेश सिंह, अमित सिंह, विद्यार्थी पांडेय, अर्चना सिंह, गौतम यादव, कौशल अलबेला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply