Advertisement

मेरी माटी, मेरा देश अभियान में शामिल हुए पूर्व सांसद रवींद्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। मेरी माटी, मेरा देश अभियान कार्यक्रम में 17 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय के समीप पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय शामिल हुए।

इस अवसर पूर्व सांसद के साथ महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, फुसरो नगर महामंत्री रमेश स्वर्णकार समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल मे बेरमो प्रखंड से आए मिट्टी भरे कलश को कार्यकर्ताओ ने नमन किया और उसमे संग्रहित मिट्टी को डाला।

यहां आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि 3800 से अधिक ब्‍लॉकों ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। कहा कि एकत्रित मिट्टी इस महीने की 31 तारीख को देश की राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य-पथ पर अमृत महोत्‍सव मेमोरियल और अमृत वाटिका में रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पहल 12 मार्च 2021 को शुरू हुए आजादी का अमृत महोत्‍सव के समापन को चिन्हित करती है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरजा देवी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्‍सव भारत में दो लाख से अधिक कार्यक्रमों के आयोजन के जरिए बड़ी जनभागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, चंद्र प्रकाश सिंह, विनय सिंह, शिवपूजन चौहान, सरोजिनी दुबे, श्रीकांत यादव, अनिल गुप्ता, जितेंद्र सिंह, लालमोहन महतो, सीमा देवी, प्रणेश गिरी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *