Advertisement

मेरी माटी, मेरा देश अभियान में शामिल हुए पूर्व सांसद

भारत को महाशक्ति के रूप में देखना हर भारतीय की इच्छा-रविंद्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारत को महाशक्ति के रूप में देखना हर भारतीय की इच्छा है। पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने उक्त बातें 11 सितंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणी में मेरी माटी मेरा देश कार्य्रकम के दौरान कहीं।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी आजादी का अमृत महोत्सव पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजित किया। यह हम सबका सौभाग्य है कि आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में हम सबको नए भारत का दर्शन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नए भारत की 140 करोड़ की आबादी को आगामी 25 वर्ष की एक विस्तृत कार्य योजना के साथ आगे बढ़ने का एक अवसर दिया है।

इस अवसर पर निवर्तमान फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, निवर्तमान महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, भाजपा नेत्री सरोजिनी दुबे सहित काफी संख्या महिला पुरुष शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *