प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। इसे लेकर झामुमो जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक को बधाई है।
जानकारी के अनुसार गोमियां के पूर्व विधायक व् झामुमो नेता योगेंद्र प्रसाद महतो को झारखंड समनव्य समिति में बतौर सदस्य बनाते हुए राज्य सरकार द्वारा राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। पूर्व विधायक को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने के खुशी में 17 नवंबर को पेटरवार में पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी के नेतृत्व में जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री महतो को बुके देकर बधाई दी।
वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया गया।
इस अवसर पर झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष मांझी ने कहा कि पूर्व विधायक महतो समन्वय समिति के सदस्य के तौर पर सरकार के उद्देश्यो को पुरा करते हुए राज्य की जनता की आकांक्षाओं एवं संगठन हित में खरा उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि महतो हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान एवं राज्य स्तरीय मुद्दों पर मुखर रहे हैं। संगठन की मजबूती और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार में सक्रिय रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हे राज्य मंत्री का दर्जा देकर गोमियां विधानसभा सहित बोकारो जिले को सम्मान दिया है।
![]()












Leave a Reply