पूर्व विधायक ने धरती आबा बिरसा मुंडा को किया शतशत नमन
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में बुढ़वाटांड़ बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में गोमियां के पूर्व विधायक सह स्टेट कोर्डिनेशन कमेटी के सदस्य योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने यहां पर रॉयल क्लब की ओर से आयोजित धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें शतशत नमन किया। क्रांतिकारी वीर बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे सभा में गूंज उठा। इस दौरान आयोजन समिति ने पूर्व विधायक को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बालिकाओं ने पारंपरिक तरीके से पूर्व विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि धरती आबा वीर बिरसा मुंडा ने 25 वर्ष की आयु में अपने मिट्टी की रक्षा करते हुए शहादत दे दी। उन्होंने शोषण और अन्याय के खिलाफ अंग्रेजो के विरुद्ध आंदोलन छेड़ा और उन्हें नाको चने चबवा दिए। इनके सिद्धांतों से लोगो को सीख लेने की जरूरत है।
मौके पर पूर्व विधायक छत्रु राम महतो, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश महतो, मुखिया सावित्री देवी, दुर्गापुर मुखिया अमरेश महतो, प्रकाश महतो, दिपक वर्मा, मनोज वेदिया, महानन्द मुर्मू, लालदेव महतो, संचालक अनन्त शर्मा, कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार मुंडा, सचिव बब्लू उराँव, कोषाध्यक्ष मनीष साव समेत सैकड़ों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply